हिमाचल में ब्लैक फंगस: घंटों चला पीड़ित महिला का ऑपरेशन, नाक-गले से सड़ी चमड़ी निकाली

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में ब्लैक फंगस: घंटों चला पीड़ित महिला का ऑपरेशन, नाक-गले से सड़ी चमड़ी निकाली

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार ब्लैक फंगस को एक साल के लिए महामारी घोषित कर दिया है। वहीं, सूबे में इस नई महामारी से जुड़े मामले भी रिपोर्ट किए जाने लगे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इन मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूबे के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी अस्पताल शिमला में ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला का मंगलवार को सफल ऑपरेशन किया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 50 वर्षीय ने पहली मंजिल पर लगाया फंदा, टूट गई रस्सी; नीचे गिरा-गई जान

ऑपरेशन करीब दो घंटों तक चला है। वहीं ऑपरेशन के बाद महिला चिकित्सकों की निगरानी में है। हमीरपुर के खगल गांव की रहने वाली महिला में यह फंगस पाया गया था। कई बार महिला का ऑपरेशन तय किया गया, लेकिन शुगर अधिक होने के चलते ऑपरेशन टालना पड़ा। 

फिर, मंगलवार दोपहर 2:30 बजे के करीब महिला मरीज को आइसोलेशन वार्ड से इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर लाया गया। यहां पर एनेस्थीसिया विभाग और ईएनटी के डॉक्टरों ने मिलकर दो घंटों में यह ऑपरेशन पूरा किया।

फंगस को निकाला गया

महिला के नाक और गले के तालू में चिपके फंगस को निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला के तालू में डेंटल विभाग के चिकित्सक एक प्लेट डालेंगे, जिससे कि वह पहले की तरह बोल सके। हालांकि, इसमें अभी कुछ और समय लगेगा। मौजूदा समय में महिला की हालत स्थिर है।

हमीरपुर से आया एक और संदिग्ध मरीज

इस सब के बीच हमीरपुर जिले से एक और मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, पिछले 10 दिनों से इस मरीज को बुखार था। लिहाजा चिकित्सकों ने पहले कोरोना टेस्ट जांच के लिए लैब में भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्यवाही होगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ