वहीं, सूबे में एक के बाद एक ब्लैक फंगस के नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा अपडेट सूबे के कोरोना हब कांगड़ा जिले से समाने आ रही है। दरअसल, सूबे में कांगड़ा जिले से ब्लैक फंगस का छठा मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़े 8 वांटेड: सुनार की आंखों में मिर्ची झोंककर लूटा था करोड़ों का सोना-चांदी
मरीज कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में उपचाराधीन हैं। जिले में यह तीसरा मामला है। तीनों टांडा में ही उपचाराधीन है। तीन मरीज आईजीएमसी शिमला में भर्ती हैं। सोमवार को ब्लैक फंगस का तीसरा मामला आने के बाद टांडा में उसकी भी सर्जरी कर के इन्फेक्शन वाले हिस्से को निकाल दिया गया है। सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और उनका उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: 6 लोगों ने किया किशोरी से गैंगरेप; अलग-अलग जगहों पर ले जाकर लूटी इज्जत
सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। जिला कांगड़ा में ब्लैक फंगस से निपटने के लिए विभाग के पास पर्याप्त दवाइयां हैं। हिमाचल प्रदेश में ब्लैक फंगस का छठा मामला सामने आया है। मरीज कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में उपचाराधीन हैं। जिले में यह तीसरा मामला है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks