हिमाचल: राज्य में पड़ी खून की किल्लत; रक्तवीरों ने इकट्ठा किया IGMC ब्लड बैंक से भी अधिक खून

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: राज्य में पड़ी खून की किल्लत; रक्तवीरों ने इकट्ठा किया IGMC ब्लड बैंक से भी अधिक खून

शिमला: हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में काफी दिनों से खून की कमी की ख़बरें सामने आ रही हैं। बढ़ती किल्लत के बीच राजधानी शिमला के रिज मैदान पर आज गुरुवार को रक्त दान शिविर का आयोजन कर 56 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह 56 यूनिट रक्त काफी अहम है क्योंकि आईजीएमसी के ब्लड बैंक में सर्फ 50 यूनिट खून शेष है।

सामाजिक जिम्मेदारी को समझें युवा:

बता दें कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के माध्यम से किया गया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों के सहयोग से कुल 56 यूनिट रक्त कुछ ही घंटों में एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें: IGMC के बुरे हाल, बचा है सिर्फ 50 यूनिट ब्लड, रोजाना 40 यूनिट की है खपत

रक्तदान शिविर में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री जीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि तथा शिमला विभाग प्रमुख डॉ संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। जीत सिंह ने कहा की आज देश बहुत कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे समय में हम सभी को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए कुछ न कुछ सेवा कार्य करना चाहिए।

IGMC में मात्र 50 यूनिट ब्लड शेष:

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॅालेज, शिमला के ब्लड बैंक में खून लगभग समाप्त होने की कगार पर है। आईजीएमसी के ब्लड बैंक में करीबन 1500 यूनिट रक्त संग्रह की क्षमता है। लेकिन इतनी क्षमता वाले ब्लड बैंक में सिर्फ 50 यूनिट ब्लड ही मौके पर उपलब्ध है। वहीं, अस्पताल में रोजाना 40 यूनिट ब्लड इस्तेमाल होता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस फिर दो फाड़: इस बार विधायकों में फूट, गाड़ियों में झंडी के फैसले पर बंटी कांग्रेस

वहीं, आईजीएमसी में ब्लड की भारी कमी को मद्देनजर रखते हुए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में रक्त की काफी कमी है। जिसे दूर करने के लिए ट्रस्ट लगातार रकतदान शिविर का आयोजन कर रहा है। युवाओं को रक्त दान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में राशन डिपो पर अब नहीं मिलेगा रिफाइंड: 57 रूपए महंगा सरसों तेल बेचेगी सरकार

उन्होंने आगे कहा कि महामारी के इस विकट समय में हर नागरिक को कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की जरूरत है। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीजों को निशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ