हिमाचल: मंदिर के पास पीपल के पेड़ तले सोता था 'कबाड़ी'; आज उठाया तो थम चुकी थी सांसें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मंदिर के पास पीपल के पेड़ तले सोता था 'कबाड़ी'; आज उठाया तो थम चुकी थी सांसें

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि जिला मुख्यालय स्थित भूतनाथ मंदिर के पास यह शख्स पीपल के पेड़ के नीचे लेटा करता था और आज सुबह मृत पाया गया। 

मृतक पीपल के पेड़ के नीचे गद्दा और कंबल बिछाकर लेटा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कर्फ्यू के दौरान नशे का कारोबार कर रही थीं दो महिलाएं, हुईं अरेस्ट

SP गौरव सिंह ने बताया कि भूतनाथ मंदिर के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पर ASP और थाना प्रभारी निरीक्षण करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने अब तक की जांच में पाया है कि व्यक्ति का नाम नवीन निवासी नेपाल बताया गया है, लेकिन उसके घर का पूरा पता अभी तक नहीं मिल पाया है। 

शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शवगृह में रखा गया है और पुलिस ने फिलहाल CRPC की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भाई को बचाने के चक्कर में कोलतार गाड़ी की चपेट में आई बहन, गंवाई जान

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि उक्त व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल है। वह क्षेत्र में कबाड़ इकट्ठा करने का काम करता था। लेकिन व्यक्ति की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा। उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक मौत के असली कारणों की जांच के लिए शव को नैरचौक मेडिकल कॉलेज भेजने की व्यवस्था की जा रही है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ