शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार द्वारा 26 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। इस कर्फ्यू का फायदा बीते कुछ दिनों से ये देखने को मिला है कि सूबे में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम होने लगे हैं और रिकवरी बढ़ी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट: अलर्ट जारी, जानें हफ्ते भर कैसा रहेगा मौसम
हालांकि, इस दौरान मौतों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी गई है। इस सब के बीच सीएम जयराम ठाकुर ने 24 मई सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में कोरोना से बढ़ती मौतों के चलते कोरोना कर्फ्यू 26 मई से आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। इसे एक सप्ताह और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा व्यापारियों द्वारा सभी दुकानों को खोलने और समय बढ़ाने की उठाई जा रही मांग पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।
क्या इस बैठक में कुछ छूट देने पर विचार करेगी सरकार
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोविड-19 प्रबंधन पर वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से जुडऩे के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि पीक पर पहुंचने के बाद हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ दिन के भीतर कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या का ग्राफ बढ़ा है, जिससे आने वाले दिनों में हालात तेजी से सामान्य होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी नर्स ने क्वार्टर में लगाया फंदा, फोन ही करते रह गए घर वाले
ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के लगातार बढ़ रहे दबाव और थोड़ी सुधर रही स्थिति को देखते हुए कुछ छूट भी दे सकती है। हालांकि, सीएम जयराम ने अपने हालिया बयान में यह भी कहा था कि कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला संक्रमण की स्थिति पर निर्भर करेगा। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा था कि कोरोना के ताजा हालात देखने के बाद ही 24 मई को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में कर्फ्यू बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks