हिमाचल सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की चिट्टी में क्या बना नियम
वहीं, केंद्र की तरफ से यह चिट्ठी आने के बाद हिमाचल सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने भी आगे एक चिट्ठी जारी कर डाली है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से आज जो चिट्ठी जारी की गई है उसमें सरकारी राशन कि दुकानें खोलने का समय नहीं तय किया गया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन: यहां जानें सबकुछ
वहीं अब बताया जा रहा है कि संबंधित जिलों के डीसी तय करेंगे कि कब, कहां तीन घंटे से कितना ज्यादा समय राशन आवंटन के लिए दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने चिट्ठी में तर्क दिया है कि पीएमजीकेएवाई और एनएफएसए में कई उपभोक्ता हैं। डिपुओं पर उन्हें सरकार की ओर से निशुल्क राशन भी दिया जा रहा है। डिपुओं में अभी तीन घंटे की टाइमिंग में थोड़े ही उपभोक्ताओं को राशन दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 200 फीट गहरी खाई में जा समाई कार, 3 पहुंचे अस्पताल- 2 गंभीर
ऐसे में यदि पूरा दिन राशन के डिपो खुले रहते हैं तो उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिल सकेगा। केंद्र ने यह भी साफ किया है कि अगर डिपुओं को पूरा दिन खोला जाता है तो इसमें यह भी तय किया जाए कि यहां पर राशन वितरण प्रणाली कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन पूरी तरह से हो।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks