केंद्र ने आगे बढ़कर की हिमाचल की मदद: कोरोना वैक्सीन की 50 हजार डोज भेजी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

केंद्र ने आगे बढ़कर की हिमाचल की मदद: कोरोना वैक्सीन की 50 हजार डोज भेजी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने खुद से आगे बढ़कर हिमाचल प्रदेश की मदद करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में केंद्र की तरफ से हिमाचल के लिए 50 हजार कोरोना वैक्सीन की नई खेप भेजी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादियों के सीजन में बढ़ गए सोने के दाम, यहां जानें आज का रेट

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण ही व्यापक रणनीति है। राज्य को भारत सरकार के माध्यम से बुधवार को कोविशिल्ड वैक्सीन की 50 हजार वैक्सीन और मिली हैं। 

18+ के टीकाकरण अभियान को लेकर कही अहम बात 

उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने सिरम संस्थान को कोविशिल्ड वैक्सीन की 1 लाख 7 हजार 620 खुराक की आपूर्ति के लिए 3.39 करोड़ का भुगतान कर दिया है। इसकी जल्द आपूर्ति होने की संभावना है। वैक्सीन मिलते ही 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सभी 12 जिलों में आज क्या है डीजल-पेट्रोल का रेट: एक क्लिक में जानें

प्रवक्ता ने आगे बताया कि राज्य में 91.9 प्रतिशत स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं (एचसीडब्ल्यू) को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी है। राष्ट्रीय औसत 88.7 प्रतिशत है। प्रदेश में वैक्सीन की दूसरी खुराक 90.3 प्रतिशत स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को दी है, जिसका राष्ट्रीय औसत 79.1 प्रतिशत है। 45 वर्ष से अधिक जनसंख्या वर्ग में वैक्सीन की पहली खुराक 78 प्रतिशत लोगों को दी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 30 प्रतिशत है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ