हिमाचल का युवक 'सेक्स' के लिए बना रहा था दबाव: फंदे से झूल गई चंडीगढ़ की युवती

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल का युवक 'सेक्स' के लिए बना रहा था दबाव: फंदे से झूल गई चंडीगढ़ की युवती

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से देवभूमि हिमाचल को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, हिमाचल के बिलासपुर निवासी मुकेश उर्फ बंटी राणा के ऊपर एक लड़की को आत्महत्या करने के लिए उकसाने और मजबूर करने का आरोप है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अस्पताल से रेमडेसिविर इंजेक्शन की शीशियां गायब, ऑक्सीजन की भी कालाबाजारी

बतौर रिपोर्ट्स, वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे बंटी राणा से परेशान होकर युवती ने बुड़ैल स्थित अपने घर में फंदा लगा लिया। बहन को फंदे पर लटकी देखकर भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बुड़ैल निवासी पिंकी के रूप में हुई है। 

मृतका के भाई ने बताई पूरी बात, मामला दर्ज 

बुड़ैल निवासी शिव करण की शिकायत पर सैक्टर-34 थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी हिमाचल के बिलासपुर निवासी मुकेश उर्फ बंटी राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

शिव करण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैक्टर-32 हनुमान मंदिर में सेवादार का काम करता है। वह अपनी बहनों और मां के साथ रहता है। 19 अप्रैल को मां और बहन गोल्डी जीरकपुर स्थित मकान में सफाई करने गई थी। 

यह भी पढ़ें: IGMC से पूर्व सीएम के स्वास्थ्य से जुडी बड़ी अपडेट; जानें कैसी है वीरभद्र सिंह की तबियत

शिकायतकर्ता के अनुसार घर पर उसकी दूसरी बहन पिंकी मौजूद थी। दोपहर को वह खाना खाने घर आया तो पिंकी ने दरवाजा नहीं खोला। इतने में छोटा भाई बबलू आ गया और उसने खिड़की से अंदर देखा तो हैरान रह गया। पिंकी ने फंदा लगा रखा था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिंकी को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। 

शारीरिक संबंध बनाओ, नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा

शिव करण ने बताया कि उसकी बहन पिंकी को हिमाचल का बिलासपुर निवासी मुकेश उर्फ बंटी राणा दो साल से तंग करता था। पीड़ित भाई ने आगे बताया कि वह पिंकी को फोन कर कहता था कि शारीरिक संबंध बनाओ, नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। इस कारण उसकी बहन काफी परेशान थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश : ट्रक में पीछे से जा घुसी ऑल्टो, चल बसे दो सगे भाई; एक एयरफ़ोर्स में था

पिंकी ने 19 अप्रैल को मुकेश द्वारा तंग करने की जानकारी दी थी। वह कह रही थी मुकेश ने इस कदर परेशान कर दिया है कि वह आत्महत्या कर लेगी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मुकेश उर्फ बंटी राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ