जयराम सरकार का ऐलान: इन सफाई कर्मियों को मिलेगी 6000 रूपए प्रोत्साहन राशि

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम सरकार का ऐलान: इन सफाई कर्मियों को मिलेगी 6000 रूपए प्रोत्साहन राशि

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की जयराम सरकार ने इन्हें 6000 रूपए की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। इन सफाई कर्मियों को अप्रैल, मई और जून माह में प्रति माह 2 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां के साथ घर से बाहर निकला था 8 वर्षीय मासूम; तेज रफ्तार कर ने रौंद कर छीनी जिंदगी

प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने राजधानी शिमला से वर्चुअली शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए इस बात का ऐलान किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से उनके संबंधित क्षेत्रों में कोरोना के कारण होम आइसोलेट व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया, जिससे उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श और उपचार प्राप्त हो। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मेडिकल पास बनवाकर गए दिल्ली, वहां से लाए लाखों का चिट्टा; पुलिस ने पकड़ा

जयराम ठाकुर ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि लोगों को कोरोना एसओपी का पालन करने के लिए प्रेरित करें। कोरोना मरीजों की मौत होने पर प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार करवाएं। 

निर्वाचित प्रतिनिधि गरीबों और जरूरतमंदों को फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर और फूड किट बांटें। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य वन निगम को मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए निशुल्क लकड़ी प्रदान करने का आग्रह किया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ