ब्रेकिंग: CM जयराम का बड़ा बयान- कैबिनेट में लिया जाएगा लॉकडाउन पर फैसला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ब्रेकिंग: CM जयराम का बड़ा बयान- कैबिनेट में लिया जाएगा लॉकडाउन पर फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच आज सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सर्वदलीय बैठक को सीएम की गैरमौजूदगी के कारण स्थगित कर दिया गया है। 

जिसके बाद अब सबकी निगाह कल यानी की बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक पर टिक गई हैं। विपक्ष तरफ से लॉकडाउन लगाने की मांगों के बीच सूबे के सीएम जयराम ठाकुर का एक बड़ा बयान सामने आया है। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम के गृह जिले के बुरे हाल: टेस्ट कराने वाला हर तीसरा शख्स निकल रहा पॉजिटिव

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाने पर बुधवार को शिमला में होने वाली कैबिनेट बैठक में सबसे विचार-विमर्श करने के बाद फैसला लिया जाएगा। पूर्व सीएम शांता कुमार की ओर से लॉकडाउन लगाने के सुझाव पर सीएम ने कहा कि उनकी राय सही है और इस पर बैठक में चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्थगित हो गई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने की लॉकडाउन की सिफारिश; अंतिम फैसला कल

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच मंगलवार शाम को प्रस्तावित सर्वदलीय बैठक में खराब मौसम के चलते चंबा-कांगड़ा दौर पर गए सीएम जयराम ठाकुर नहीं पहुंच सके। अब बुधवार सुबह कैबिनेट से पहले सर्वदलीय बैठक होगी। इसमें सरकार लॉकडाउन जैसी बंदिशें लगाने को लेकर विपक्ष की राय लेगी। इसके बाद कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय होगा।

यह भी पढ़ें: देवभूमि में रिश्ते तार-तार: दो बेटियों की आबरू लूटता था पिता, तीसरी पर डाली नजर तो खुली पोल

मंगलवार शाम को पांच बजे प्रस्तावित बैठक के लिए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज, माकपा विधायक राकेश सिंघा व अन्य विधायक पीटरहॉफ पहुंचे थे। 

इस दौरान सीएम जयराम की गैर मौजूदगी में सुरेश भारद्वाज ने ही प्रदेश में कोविड की स्थिति और सरकार की ओर से इससे बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना को लेकर प्रस्तुति भी दी गई। 

सरकार के डाटा का मूल्यांकन करने के बाद देंगे राय : सिंघा

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों और बढ़ते मामलों को लेकर बेसिक डाटा उपलब्ध करवाया गया है। इस पर मंथन करने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दोबारा होने वाली सर्वदलीय बैठक में अपनी बात रखी जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ