CM जयराम ने बीच कर्फ्यू बुला ली कैबिनेट: बढ़ाने पर होगा फैसला या मिलेगी छूट, यहां समझें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CM जयराम ने बीच कर्फ्यू बुला ली कैबिनेट: बढ़ाने पर होगा फैसला या मिलेगी छूट, यहां समझें

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार द्वारा 26 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। इस कर्फ्यू का फायदा बीते कुछ दिनों से ये देखने को मिला है कि सूबे में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम होने लगे हैं और रिकवरी बढ़ी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू तो नाम का- खुलेआम लग रही नशेड़ियों की महफ़िल, यहां ग्रामीणों से उलझे हुड़दंगी

हालांकि, इस दौरान मौतों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी गई है। इस सब के बीच प्रदेश सरकार द्वारा अगली कैबिनेट बैठक की डेट फाइनल कर दी गई है। इस बैठक में कई महतवपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। 

24 मई को सीएम जयराम की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट 

ताजा अपडेट के अनुसार सीएम जयराम ठाकुर ने 24 मई सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुला ली है। बैठक में कोरोना से बढ़ती मौतों के चलते कोरोना कर्फ्यू 26 मई से आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: डॉ बिंदल ने बना दिया कानून का बंडल, कर्फ्यू नियम को तोड़ दिखाई पावर

इसे एक सप्ताह और बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा व्यापारियों द्वारा सभी दुकानों को खोलने और समय बढ़ाने की उठाई जा रही मांग पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। 

क्या इस बैठक में कुछ छूट देने पर विचार करेगी सरकार 

बता दें कि बीते कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोविड-19 प्रबंधन पर वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से जुडऩे के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि पीक पर पहुंचने के बाद हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिर रहा है। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम ने निभाया अपना वादा, प्रदेश की इन लाखों महिलाओं को मिलेगी मासिक पेंशन; आदेश जारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ दिन के भीतर कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या का ग्राफ बढ़ा है, जिससे आने वाले दिनों में हालात तेजी से सामान्य होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कल पहुंचेगा ताऊते, विभाग का अलर्ट जारी; भारी बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के लगातार बढ़ रहे दबाव और थोड़ी सुधर रही स्थिति को देखते हुए कुछ छूट भी दे सकती है। हालांकि अभी तक छूट देने को लेकर प्रदेश सरकार याह किसी भी बड़े नेता की तरफ से इस संबंध में कोई बड़ा और आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ