CM जयराम ने मौत के आंकड़ों पर जताई चिंता: बोले- हालात सुधरने पर मिलेंगी रियायतें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CM जयराम ने मौत के आंकड़ों पर जताई चिंता: बोले- हालात सुधरने पर मिलेंगी रियायतें


शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में 31 मई तक के लिए कर्फ्यू का ऐलान कर रखा गया है। 

इस सब के बीच ख़बरें सामने आ रही हैं कि सूबे में प्रदेश सरकार द्वारा 1 जून से कर्फ्यू में ढील दे दी जाएगी। लेकिन इन सारी ख़बरों और संभावनाओं के बीच प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने सूबे में कोरोना के कारण हो रही मौतों को लेकर चिंता जाहिर की है। 

यह भी पढ़ें: कर्फ्यू के बीच एक्शन में जयराम सरकार: बदल डाले 5 HAS, 2 को अतिरिक्त प्रभार; देखें लिस्ट

सीएम जयराम ने कहा है कि मौजूदा समय में मृत्यु दर के जो आंकड़े आ रहे हैं, वह चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हिसाब से यह आंकड़े सही नहीं हैं। 

बकौल सीएम जयराम, 'राज्य में कोरोना कर्फ्यू हमेशा नहीं रह सकता तथा हालात सुधरने पर रियायतें दी जाएंगी।' उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में हो रही मौतों के आंकड़े को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: राज्य में पड़ी खून की किल्लत; रक्तवीरों ने इकट्ठा किया IGMC ब्लड बैंक से भी अधिक खून

सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने एवं दुकानों को चरणबद्ध तरीके से खोलने पर विचार होगा। 

राज्य में कोरोना कफ्र्यू को रियायत देने के लिए 29 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हो सकती है। इसमें प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से रियायतें देने संबंधी विषय पर चर्चा होगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक स्तर पर इस बैठक के आयोजन की पुष्टि नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ