यह संकेत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए हैं। सीएम जयराम ने ओक ओवर के बाहर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि जब तक प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक सख्ती रखनी होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो जिलों में नदी में डूबे तीन लोग, 2 युवक-एक महिला- सर्च ऑपरेशन जारी
सीएम ने आगे कहा है कि हिमाचल सरकार की मांग पर प्रदेश के ऑक्सीजन कोटे को 15 से बढ़ाकर 30 मीट्रिक टन किया गया है। अब इसे 40 मीट्रिक टन करने की मांग की गई है।
इसे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। आईजीएमसी में ब्लैक फंगस का पहला मामला आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बारे चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks