हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू में बदलाव पर CM जयराम का बड़ा बयान, जानें क्या बोले

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू में बदलाव पर CM जयराम का बड़ा बयान, जानें क्या बोले

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार द्वारा 26 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। इस कर्फ्यू का फायदा बीते कुछ दिनों से ये देखने को मिला है कि सूबे में कोरोना संक्रमण के नए मामले कम होने लगे हैं और रिकवरी बढ़ी है। हालांकि, इस दौरान मौतों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी गई है। इस सब के बीच प्रदेश सरकार द्वारा अगली कैबिनेट बैठक की डेट फाइनल कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: क्या-क्या दिन दिखाएगा कोरोना; बहन को फूंकनी पड़ी भाई की चिता, 33 साल में ही छोड़ गया

इस बैठक में कई महतवपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। ताजा अपडेट के अनुसार सीएम जयराम ठाकुर ने 24 मई सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुला ली है। बैठक में कोरोना से बढ़ती मौतों के चलते कोरोना कर्फ्यू 26 मई से आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। 

यहां पढ़ें क्या बोले सीएम जयराम ठाकुर 

वहीं, इस बैठक से पहले सीएम जयराम ठाकुर की तरफ से कोरोना कर्फ्यू में बदलाव को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। सीएम जयराम ठाकुर का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ पीक पर पहुंच गया है। 

आने वाले दिनों में यह कम हो जाएगा। इस कारण फिलहाल कर्फ्यू में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसी स्थिति में लोगों को संयम बरतने और कोरोना नियमों का पालन करने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली बेटी की आबरू लूटने वाले दोनों दरिंदे अरेस्ट: एक की उम्र 22 तो एक है 39 साल का

शिमला स्थित राज्य सचिवालय में उन्होंने कहा कि देश के दूसरे राज्यों की अपेक्षा हिमाचल में पीक देरी से आता है। इसी तरह की स्थिति कोरोना की पहली लहर के दौरान थी। शीघ्र ही लोगों को संक्रमण से राहत मिलेगी, लेकिन इसके लिए हमें सावधानी नहीं छोड़नी होगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारी वर्ग की मांग थी कि सप्ताह के दो दिन सभी दुकानें खुली रखी जाए, लेकिन कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सरकार कर्फ्यू की मौजूदा व्यवस्था में ढील नहीं देगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ