शिमला/अजमेर: हिमाचल प्रदेश को पूरे देश में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बंगाल मूल की एक छात्रा जो हिमाचल प्रदेश में रहकर पढाई करती थी। उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने गई थी अजमेर:
बता दें कि उक्त छात्रा खेल में भी अच्छी थी और वर्ष 2019 में एक टूर्नामेंट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने राजस्थान के अजमेर गई थी। इसी दौरान उसके कोच जो हिमाचल के मूल निवासी बताए जा रहे हैं ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। टूर्नामेंट का आयोजन अजमेर के मेयो कॉलेज में था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू में चल रहा था 'लाल परी' का धंधा; मौके पर पहुंचे SDM
राजस्थान के अजमेर शहर के आदर्श नगर थाना पुलिस ने उक्त घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है। अजमेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा टूर्नामेंट के दौरान थाना क्षेत्र के ही एक होटल में ठहरी थी, जहां हिमाचल प्रदेश के एक कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
हिमाचल आएगी अजमेर पुलिस:
पुलिस टीम ने मीडिया से बात करते हुए आगे बताया कि छात्रा इतने दिनों से डरी हुई थी। कोच भी उसे कई प्रकार की धमकी दे रहे थे। जिसके बाद वह जब पश्चिम बंगाल स्थित अपने गृहजिला आसनसोल पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी घटनाक्रम से अवगत कराया। परिजनों ने आसनसोल जिले की पुलिस का सहारा लिया। आसनसोल पुलिस ने मामले से संबंधित रिपोर्ट अजमेर पुलिस को भेजा, जिसके आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा लुढ़की तेज रफ़्तार कार; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल
आदर्श नगर थाना प्रभारी हेमराज चौधरी ने बताया कि अजमेर पुलिस का अनुसंधान जारी है और आरोपी कोच की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही पुलिस टीम हिमाचल प्रदेश भेजी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks