हिमाचल के वीर चक्र विजेता रिटा. कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से हारे, 1971 में पाक से भिड़े थे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के वीर चक्र विजेता रिटा. कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से हारे, 1971 में पाक से भिड़े थे

हमीरपुर। 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर चक्र विजेता सेवानिवृत कर्नल पंजाब सिंह भी सोमवार को कोरोना की जंग हार गए। कर्नल पंजाब सिंह को कोरोना हुआ था तथा वे आर्मी अस्पताल चंडी मंदिर चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे, वहीं सोमवार को वे जिंदगी की जंग हार गए। 

80 वर्षीय कर्नल पंजाब सिंह हमीरपुर जिला से संबंध रखते थे और टौणी देवी हाई स्कूल के छात्र भी रह चुके हैं। दुखद बात यह है कि 4 दिन पहले उनके बेटे की भी दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई थी। उनका बेटा इंजीनियर था।

यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को राहत: सरकार ने दोगुना किया 'महंगाई भत्‍ता', PF-ग्रैच्‍युटी भी बढ़ेगी!

कर्नल पंजाब सिंह हमीरपुर जिला के रहने वाले थे तथा वे शहर के बार्ड नंबर-7 में रहते थे। कर्नल पंजाब सिंह 6 सिख रैजीमैंट में थे। इसी बटालियन ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान बॉर्डर पर छंब घाटी पर मोर्चा संभाला था और इसे पाक से जीता था। 

इस दौरान कर्नल पंजाब सिंह के अदम्य साहस के लिए उन्हें वीर चक्र से समानित किया था। वहीं, कर्नल पंजाब सिंह की कोरोना से मौत की खबर मिलते ही पूरे हमीरपुर जिला में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: अब दिल्ली में गूंजेगा हिमाचल वीरभद्र-बाली का होर्डिंग विवाद: शीर्ष नेताओं से मिलने चले पूर्व मंत्री

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने वीर चक्र विजेता कर्नल पंजाब सिंह के कोरोना से निधन पर शोक जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के वीर सपूत के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए व शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ