मंडी-फतेहपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार: तीन विधायक और दो पूर्व मंत्रियों को सौंपी कमान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

मंडी-फतेहपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार: तीन विधायक और दो पूर्व मंत्रियों को सौंपी कमान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनावों की समाप्ति के बाद अब सूबे में मंडी लोकसभा और फतेहपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सूबे के सत्तासीन दल भारती जनता पार्टी द्वारा अपने नेताओं को चुनाव की तैयारियों में भिडाने के बाद अब सूबे के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा एक लाख पार: 80 हजार से ज्यादा हुए रिकवर, 18000 हैं एक्टिव

ताजा अपडेट के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से विचार-विमर्श के बाद मंडी लोकसभा और फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने अपने कई वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत तीन मौजूदा विधायकों और दो पूर्व मंत्रियों को इन चुनावों की बागडोर सौंपी है। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम ने साफ़ बताया-नहीं लगेगा लॉकडाउन, अधिकारियों को दिए आदेश बताई योजना

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री विधायक आशा कुमारी, विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर को पार्टी पर्यवेक्षक बनाया गया है। फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री जीएस बाली, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र कुमार और विधायक राजेंद्र राणा को पर्यवेक्षक बनाया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ