हिमाचल की जेलों में भी पहुंचा कोरोना: पॉजिटिव पाए गए कैदी, पैरोल की तैयारियां भी शुरू

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल की जेलों में भी पहुंचा कोरोना: पॉजिटिव पाए गए कैदी, पैरोल की तैयारियां भी शुरू

शिमला/कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच हर किसी को ये गंभीर महामारी अपना शिकार बना रही है। इस सब के बीच प्रदेश की जेलों से जुडी दो खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां प्रदेश के कुल्लू जिले स्थित सब जेल में कोरोना ने दस्तक दे दी है। 

जेलों की भीड़ कम करने पर समिति का फैसला 

वहीं, दूसरी तरफ एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि कोविड काल में हिमाचल प्रदेश की जेलों में कैदियों की संख्या घटाने के लिए उन्हें शर्तों के साथ पैरोल देने की तैयारी है। पिछले साल जिन कैदियों को कोविड काल में 90 दिन के लिए घर भेजा गया था और वे अगर समय पर आत्मसमर्पण करते हैं, तो उनकी पैरोल को बढ़ाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट की बैठक शुरू: कर्फ्यू के साथ सख्ती बढाने पर फैसला आज, और भी बहुत कुछ

बताया जा रहा है कि इस बार जिन कैदियों को पैरोल मिलेगी, उनका मेडिकल टेस्ट व कोविड नेगेटिव रिपोर्ट ली जाएगी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जेलों में ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी। जेलों में बंद ऐसे कैदी, जिनकी सजा सात साल से कम है, उन्हें पैरोल पर घर भेजा जाएगा।

कुल्लू जेल में कोरोना की एंट्री 

सब जेल में दो कैदी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव निकलने के बाद दोनों कैदियों को कुल्लू सब जेल से कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे को था कोरोना- पिता की चिता को आग देने PPE किट पहन पहुंचा शमशान

जानकारी के अनुसार कुल्लू सब जेल में जिन कैदियों की तबीयत खराब चल रही थी, उनका प्रोटोकॉल के हिसाब से चेकअप किया गया। साथ में कोरोना टेस्ट भी लिया गया, रिपोर्ट आने के बाद दो कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। लिहाजा अब जेल के बाकी कैदियों की भी कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ