शिमला: पिछली कैबिनेट बैठक में कोरोना कर्फ्यू की सख्ती बढ़ा दी गई थी। आज सोमवार से बढ़ाई गई सभी नई सख्ती लागू हो जाएगी । वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन के लिए पुलिस टीम भी तैयार है ।
बता दें कि नए आदेश के तहत अब शादी कार्यक्रम सिर्फ घरों तक ही सीमित रहेंगे। शादी समारोह किसी मैरिज हॉल, सामुदायिक भवन या किराए पर लिए गए आवास में नहीं किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ब्लैक फंगस से प्रदेश में गई पहली जान, हरियाणा से लेकर आया था बीमारी
खुले में खानपान, डीजे व बैंड के इस्तेमाल और बरात निकालने पर भी रोक लगा दी गई है। सोमवार से अब हफ्ते में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को हार्डवेयर की दुकानें खोलने की अनुमति भी लागू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सेब के नशीले बगीचे में पुलिस रेड; बरामद हुए अफीम के हजारों पौधे, दो पर केस
हार्डवेयर की दुकानें भी हफ्ता के दोनों दिन जरूरी सामान की दुकानों की तीन घंटे की मियाद के साथ ही खुलेंगी और बंद होंगी। सोमवार से नए आदेश लागू होने से पहले रविवार को पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को आदेश सख्ती से लागू करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: HPSSC का गज़ब खेल: 379 पदों के आवेदन को बचे हैं तीन दिन और ठप पड़ी हुई है वेबसाइट!
पीएचक्यू के प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के प्रावधानों को पूरी सख्ती से लागू किया जाएगा, कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। साथ ही इनका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks