यह भी पढ़ें: हिमाचल: मामा के घर रहने वाले 29 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा; हर कोई सन्न
ताजा अपडेट के अनुसार बैजनाथ पुलिस थाना के तहत पंचायत रजोट के तहत गांव चलुही में लोग खुलेआम सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे हैं। बीते कल भी यहां कुछ नशेड़ी एक गाड़ी में पहुंचे व सड़क के किनारे ही महफ़िल सजा कर जाम टकराने लगे। शराब के नशे का सेवन करने के बाद अश्लील गलियां बोलते हुए स्थानीय लोगों के लिए भी परेशनी बन गए।
यह भी पढ़ें: डॉ बिंदल ने बना दिया कानून का बंडल, कर्फ्यू नियम को तोड़ दिखाई पावर
स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो मारपीट पर उतर आए, जिसकी शिकायत पंचायत में की तो पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए तो यह नशेड़ी उनसे भी उलझ गए। पंचायत ने जिसकी शिकायत पुलिस में की है। लोगों ने इन शराबियों पर शिकंजा कसने की मांग की है। मौके पर पहुंचे उप प्रधान आदिप आचार्य, वार्ड पंच सतीश कटोच, लंबरदार रमेश कटोच ने कहा इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है।
यह भी पढ़ें: आखिर कब तक बचेगा गुड़िया का आरोपी नीलू, कोर्ट ने फिर बढ़ाई सजा की तारीख
उन्होंने गांव के लोगों को व शिकायतकर्ताओं को देख लेने की धमकी दी है। रजोट चलूही के उप प्रधान आदिप आचार्य ने बताया नशेड़ियों की महफिल से वह तंग हैं। पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने निभाया अपना वादा, प्रदेश की इन लाखों महिलाओं को मिलेगी मासिक पेंशन; आदेश जारी
जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। रोजाना बीस से ज्यादा लोग जान गंवा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने कर्फ्यू लगा रखा है। लेकिन कुछ लोग इसका पालन करने की बजाय खुलेआम पिकनिक और पार्टी कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks