हिमाचल: कोरोना ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पिता-पुत्र दोनों खत्म; अब कौन कमाएगा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कोरोना ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पिता-पुत्र दोनों खत्म; अब कौन कमाएगा

मंडी: कोरोना से मौत की तबाही का मंजर कुछ ऐसा है कि एक ही झटके में किसी भी परिवार को तहस-नहस कर दे रहा है। ताजा मामला मंडी जिले का है, जहां कोरोना संक्रमण की वजह से पिता-पुत्र की मौत हो गई है।

पिता के मृत्यु के 12 दिन बाद गई बेटे की जान:

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सुंदरनगर उपमंडल  के डोढ़वा क्षेत्र के रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई है। वहीं, इनके पिता की मृत्यु 12 दिनों पहले हो गई थी। मृतक के पिता कैंसर रोग से पीड़ित थे, जिनका इलाज जालंधर में चल रहा था और वह वहीं कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐहतियातन उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तेज रफ़्तार कार ने बुजुर्ग समेत तीन को मारी टक्कर; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल

वहीं, जब अन्य परिजनों के कोरोना सैंपल लिए गए तो उनका 38 वर्षीय बेटा रैपिडएंटीजन टेस्ट में संक्रमित पाया गया और पत्नी, बहू और पोती आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित पाई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित पाए गये सभी सदस्यों को होम आइसोलेट कर दिया गया। बेटे की तबियत अधिक बिगड़ने पर उन्हें डेडिकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर मातृ शिशु अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती कराया गया।

परिवार में नहीं बचा कोई पुरुष सदस्य:

तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया, जहां आज गुरुवार सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार परिजन एवं स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में किया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मुखिया का देहांत, पूरा परिवार कोरोना संक्रमित; ग्रामीणों ने काटी खड़ी फसल

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त परिवार में दोनों पिता-पुत्र ही पुरुष सदस्य थे। दोनों के निधन के बाद अब परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है। महिलायों एवं बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ