ताजा अपडेट के अनुसार सूबे में आज दो कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, एक शख्स की जान तो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद भी चली गई। तो आइये एक-एक कर जानते हैं सभी मामलों के बारे में:-
ऊना के गर्भवती महिला की मौत, हमीरपुर की एक महिला भी स्वर्ग सिधारी
ऊना जिले के दौलतपुर चौक क्षेत्र के गांव नंगल जरियालां में कोरोना से 28 वर्षीय गर्भवती महिला की कोरोना से मौत हो गई है। यह महिला छह माह की गर्भवती थी।
18 मई को इनकी तबीयत खराब हो गई और सांस लेने में दिक्कत आने लगी। परिजन उन्हें होशियारपुर के एक नर्सिंग होम में ले गए। आनन-फानन में महिला रैपिड टेस्ट करवाया गया तो पॉजिटिव पाई गईं। इस पर परिजन उन्हें एंबुलेंस में गगरेट अस्पताल ले आए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: IGMC में नर्स से छेड़छाड़, नशे में धुत्त सफाई कर्मी व गार्ड ने किया घटिया काम
महिला का ऑक्सीजन लेवल कम था। खराब तबीयत देखते हुए उन्हें तुरंत डेडिकेटेड हेल्थ केयर सेंटर हरोली में शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार शाम महिला की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो टांडा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
वहीं, जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी पंचायत में भी आठ महीने की कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की गुरुवार को मौत हो गई है।
वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद रेलवे से रिटायर व्यक्ति की मौत
वहीं, उपमंडल बंगाणा की मुच्छाली पंचायत के वार्ड छह में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे से सेवानिवृत्त 68 वर्षीय व्यक्ति बीते नौ मई को संक्रमित पाए गए थे।
इन्हें 14 मई को कोविड केयर सेंटर पालकवाह में भर्ती करवाया गया था। इनकी दो बेटियां भी संक्रमित पाई गई हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए इन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज आशा वर्कर के माध्यम से सिविल अस्पताल बंगाणा में लगवाई थीं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks