हिमाचल: कोरोना नहीं प्यास जान ले लेगी- संक्रमित व आइसोलेट परिवारों को 4 दिन से नहीं मिला पानी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कोरोना नहीं प्यास जान ले लेगी- संक्रमित व आइसोलेट परिवारों को 4 दिन से नहीं मिला पानी

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सबसे बुरे हाल कांगड़ा जिले को हो रखे हैं। इस कड़ी में जिले के उपमंडल ज्वालामुखी की पंचायत अधवानी से एक बड़ा ही हैरान करने वाला लापरवाही भरा मामला सामने आया है। यहां पार हाल कुछ यूं हो गए हैं कि कोरोना से भले किसी की अगर जान ना जा रही हो तो प्यास से जरूर चली जाएगी। 

गर्मियों में भी चार दिन से ठप पड़ी है वॉटर सप्लाई 

बतौर रिपोर्ट्स, गर्मियों में पिछले चार दिनों से पीने के पानी की सप्लाई ठप पड़ी है और ग्रामीणों को बिना पानी भारी परेशानी हो रही है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जहां कोरोना काल में सरकार सभी विभागों को अपनी मुस्तैदी दिखाने के लिए कह रही है। वहीं जल शक्ति विभाग की अधवानी में लचर व्यवस्था देखने को मिली है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शॉर्ट सर्किट से ईंट भट्ठे के मजदूर को लगा करंट, नहीं सह पाया झटका-टूट गई सांसें

अधवानी पंचायत में कई लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं और कुछ लोग घरों में ही आइसोलेट हैं ऐसे में वे सभी घरों से बाहर नहीं निकल सकते। लेकिन पीने के पानी की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है। कोरोना संक्रमित परिवार इसके लिए प्रधान व बीडीसी सदस्य से संपर्क कर रहे हैं कि उन्हें पानी मुहैया करवाया जाए।

यह बोलीं पंचायत प्रधान

अधवानी पंचायत प्रधान अनिता कुमारी ने बताया पानी की समस्या पांच मई से बनी हुई है और कोरोना संक्रमित परिवार भी मुश्किल में हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग के वाटर गार्ड व सुपरवाइजर से संपर्क किया था तो उन्होंने बताया कि मोटर जल गई है और इसे रिपेयर किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 3 दिन अंधड़, भारी बारिश और ओलावृष्टि: 10 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

आज जल शक्ति विभाग द्वारा टैंकर से अधवानी में पानी मुहैया करवाया गया, लेकिन एक दिन पहले कोरोना संक्रमित महिला की मौत होने से कुछ लोग टैंकर से पानी भरने से कतरा रहे हैं।

एसडीओ यह बोले

जल शक्ति विभाग एसडीओ प्यारे लाल का कहना है कि मोटर को रिपेयर कर दिया जाएगा और रात को ही कुछ सप्लाई छोड़ी जाएगी और सुबह पूरी तरह से सुचारू पानी दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ