हिमाचल के इन 35% मरीजों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक, जानिए बचाव के उपाय

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के इन 35% मरीजों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक, जानिए बचाव के उपाय

शिमला। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक है। जिसका मुख्य कारण पहले से हृदय, गुर्दे और दिमाग पर दबाव ज्यादा है और कोरोना संक्रमण होने के बाद शरीर के ये महत्वपूर्ण अंग ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे में उच्च रक्तचाप के मरीजों को देखभाल की ज्यादा आवश्यकता है और कोरोना संक्रमण से अपने आप को बचाने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक में ठूंस 53 गायों को जंगल में छोड़ आए 'इरफ़ान' और 'महबूब', 19 की गई जान

पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मेहनतकश माना जाता है और मेहनतकश लोग उच्च रक्तचाप की जकड़ में कम आते हैं। लेकिन प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी उच्च रक्तचाप की जकड़ में है। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की 35 फ़ीसदी आबादी उच्च रक्तचाप की चपेट में है। खानपान में बदलाव और शारीरिक क्रिया में कमी का परिणाम उच्च रक्तचाप के तौर पर देखने को मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक में ठूंस 53 गायों को जंगल में छोड़ आए 'इरफ़ान' और 'महबूब', 19 की गई जान

उच्च रक्तचाप हृदय रोग के अलावा हृदयाघात, लकवा और ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनता है। प्रदेश में बहुत से लोग तो ऐसे हैं जिन्हें पता ही नहीं होता कि उन्हें उच्च रक्तचाप है जब अस्पताल में जांच के लिए आ रहे हैं तो उनमें उच्च रक्तचाप पाया जा रहा है। अनियंत्रित खान-पान और मेहनत के काम कम करने के साथ सैर व व्यायाम न करने के कारण यह रोग लगातार बढ़ रहा है।

उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए क्या जरूरी

  • हर दिन जो व्यक्ति 45 मिनट की तेज-तेज सैर या चलना
  • बीस वर्ष की आयु के बाद रक्तचाप की नियमित जांच
  • जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, तले हुए खाद्य पदार्थ धूमपान व शराब का सेवन न करना
  • सब्जियों व फलों का अधिक इस्तेमाल
  • नियमित योग व व्यायाम
  • नमक का कम इस्तेमाल
  • अपने वजन को नियंत्रित रखना
  • पुरुष की कमर 90 सेंटीमीटर और महिलाओं की कमर 80 सेंटीमीटर से अधिक न हो

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ