हिमाचल में फर्जीवाड़ा: जुगाड़ से 22 वर्षीय युवती और केमिस्ट के परिवार को लगाई वैक्सीन

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में फर्जीवाड़ा: जुगाड़ से 22 वर्षीय युवती और केमिस्ट के परिवार को लगाई वैक्सीन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच चरणबद्ध तरीके से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। इस सब के बीच सूबे के बिलासपुर जिले में 18 से 44 साल के लोगों को फर्जी तरीके से वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया है। 

स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी ने फर्जी तरीके से फॉर्म भरकर 44 साल से कम उम्र की युवती को बुधवार को अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहर ने उगला शव: डूबे थे हिमाचल राजकीय अर्धराजकीय चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

जानकारी के अनुसार एक 22 वर्षीय युवती ने वैक्सीन के लिए जो आवेदन जमा किया है, उसमें मेडिकल स्टोर की मुहर लगी है, जबकि एक अन्य मामले में केमिस्ट वर्कर को वैक्सीन लगाने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर की मुहर लगाना जरूरी है। युवती ने बुधवार को चंगर स्कूल में बने केंद्र में वैक्सीन लगवाई है। इस उम्र के लोगों का टीकाकरण 27 मई को होना है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में थोड़ी राहत: हफ़्तों बाद 50 से कम लोगों की गई जान, सिर्फ 1,365 नए केस आए सामने

इसके अलावा बुधवार को ही एक दवा विक्रेता के पूरे परिवार को भी वैक्सीन लगाई गई। अब एक तरफ जहां सूबे के लोग वैक्सीनेशन लगवाने के लिए बुकिंग स्लॉट पर घंटों बैठे रहते हैं। परंतु फिर भी उनकी बुकिंग नहीं हो पाती है। लेकिन अस्पताल में अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी तरीके से वैक्सीन लगवा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना में छिन गई थी 'कुलभूषण' की नौकरी, फंदे से लटका- छोड़ गया आखिरी ख़त

इस मसले को लेकर सीएमओ बिलासपुर डॉ प्रकाश दड़ोच ने कहा कि किसी मेडिकल शॉप की मुहर का आवेदन टीकाकरण के लिए मान्य नहीं है। इसके अलावा केमिस्ट को वैक्सीन लगाने की गाइडलाइन है, परिवार को नहीं। अगर जिला अस्पताल में ऐसा हुआ है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई होगी। वहीं, डीसी रोहित जम्वाल ने बताया कि मामले में  जल्द ही  उचित कार्रवाई की जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ