हिमाचल: 62 वर्षीय महिला को परिवार समेत हुआ कोरोना, तनाव में घर से निकली- चैकडैम में पड़ी मिली

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 62 वर्षीय महिला को परिवार समेत हुआ कोरोना, तनाव में घर से निकली- चैकडैम में पड़ी मिली

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ी ही परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत दौलतपुर के डगियाल गांव में बुधवार को एक 62 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला का शव चैकडैम से बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि महिला स्वयं तथा परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से तनाव में चली गई थी, ऐसे में महिला द्वारा आत्महत्या की गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहर ने उगला शव: डूबे थे हिमाचल राजकीय अर्धराजकीय चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

बतौर रिपोर्ट्स, बुधवार को महिला के घर में न होने के बाद उसकी तलाश शुरू की थी, जिसके बाद ग्रामीणों को शव चैकडैम में औंधे मुंह गिरा हुआ मिला था। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने परिजनों सहित स्थानीय लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में थोड़ी राहत: हफ़्तों बाद 50 से कम लोगों की गई जान, सिर्फ 1,365 नए केस आए सामने

मिली जानकारी के मुताबिक़ डगियाल की महिला अपनी बहू तथा पोती के साथ घर में रहती थी। उसका बेटा बद्दी में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि 18 मई को महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसकी बहू तथा पोती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन में रह रही थी। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही महिला परेशान रह रही थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना में छिन गई थी 'कुलभूषण' की नौकरी, फंदे से लटका- छोड़ गया आखिरी ख़त

इस बीच बुधवार को महिला घर से बाहर निकली और काफी समय तक वापस नहीं आई तो उसकी बहू ने सास की तलाश शुरू कर दी। आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद महिला की तलाश शुरू की गई तथा घर से लगभग 200 मीटर दूर महिला का शव वहां पर बने चैकडैम में औंधे मुंह गिरा हुआ पाया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस को चकमा देकर भागे तीन विदेश: फिर पकड़े गए और हुआ कुछ ऐसा...

वहीं, महिला की मौत को लेकर इस बात की आशंका भी जताई जा रही है कि चैकडैम ढांक से नीचे है और महिला का संतुलन बिगडऩे के चलते वह इसमें गिर गई हो। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ