शिमला: हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई द्वारा हिरासत में लिए दोषी नीलू चरानी की सजा पर सुनवाई टल गई है। बता दें कि कोरोना कर्फ्यू को मद्देनजर रखते हुए शिमला विशेष अदालत ने सजा को लेकर इस मामले में 28 मई की तारीख तय की है।
CBI ने की थी मामले की जांच:
शिमला जिले के कोटखाई में साल 2017 में हुए गुड़िया दुष्कर्म व हत्याकांड मामले में 28 अप्रैल 2021 को आरोपी नीलू को कोर्ट ने दोषी करार दिया था। मंगलवार को सजा को लेकर सुनवाई होनी तय थी। वहीं घटना के दुबारा जांच का मामला भी कोर्ट में चल रहा है।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने निभाया अपना वादा, प्रदेश की इन लाखों महिलाओं को मिलेगी मासिक पेंशन; आदेश जारी
बता दें कि जुलाई 2017 का यह मामला प्रदेश के गिने चुने हाई प्रोफाइल केस में शामिल है। कोटखाई के महासू स्कूल की दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था। घटना के शुरुआती पड़ताल में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया था।
सड़कों पर भी बहा था खून:
जांच के दौरान एक आरोपी की पुलिस गिरफ्त में मौत हो गई। पहले से ही रेप-हत्या की घटना से आक्रोशित जनता की गुस्सा और अधिक बढ़ गई। जनता बेकाबू हुई, हिंसा हुई, जिसके बाद हालात बेक़ाबू हो गए थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिस मां ने पाला, जन्म दिया; बेटों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, SDM ने निभाया फर्ज
जनता पुलिस के एक्शन से संतुष्ट नहीं थी और सीबीआई जांच चाह रही थी। बाद में सरकार ने हालात को देखते हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और हाई कोर्ट ने सीबीआई जाँच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने अपने पड़ताल के बाद एक नीलू चरानी नामक आरोपी को भी दबोचा जिसपर सजा को लेकर अब 28 मई कि तारीख तय की गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks