इस सब के बीच सामने आई ताजा खबर में एक कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वाली महिला के बेटे ने सूबे के सबसे बड़े अस्पताल IGMC शिमला की हकीकत को बयान करते हुए सारा कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम कोरोना: 8 महीने की गर्भवती को भी नहीं छोड़ा, छीन ली जिंदगी
कोरोना से अपनी मां को खोने वाले हरमीत सिंह ने आईजीएमसी प्रशासन की पोल खोलते हुए बताया कि आईजीएमसी में ठीक नहीं है। डॉक्टरों से लेकर पैरा मेडिकल स्टाफ की भारी कमी है।
हरमीत सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को उनकी 76 वर्षीय मां गुरबचन कौर की कोरोना ने सांसे छीन ली। उन्होंने बताया कि जब कोरोना टेस्ट के लिए आईजीएमसी गए थे, उस वक्त वहां लंबी लाइन लगी थी। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक कई घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: PWD कर्मी को हुआ था कोरोना, घर में फंदा लगाकर समाप्त की जीवनलीला
उन्होंने आगे बताया कि उस लाइन में कौन संक्रमित है, किसी को पता नहीं, लाइन में घंटो खड़े रहने से अच्छा-खासा व्यक्ति भी पॉजिटिव हो सकता है। वहां कोई गाइड करने वाला नहीं है, यहां तक की पर्ची बनाने में भी परेशानी झेलनी पड़ी।
हरमीत सिंह ने आगे बताया कि अस्पताल में दाखिल होने के बाद परेशानी और ज्यादा बढ़ गई। उन्होंने कहा कि वॉर्ड हालत दयनीय थी। अपनी मां के लिए हरमीत कोरोना वार्ड के भीतर चला गया था और अंतिम क्षण तक अपनी मां के साथ रहा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उपप्रधान ने 20 वर्षीय लड़की को भगाया! कोर्ट पहुंचा बेबस पिता; पुलिस ने नहीं की मदद
हरमीत ने बताया कि डॉक्टर्स और पेरा मेडिकल स्टाफ की कमी के चलते कई मरीजों को समय पर मदद नहीं मिल पाई। रात को करीब अढ़ाई बजे उनकी मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी और आइसोलेशन वॉर्ड में ले जाया गया, काफी देर इंतजार करने के बाद वॉर्ड में अंदर दाखिल हुए। मरीज के व्हील चेयर के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर गए थे, लेकिन आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन नहीं थी। इस बीच सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम कोरोना: 8 महीने की गर्भवती को भी नहीं छोड़ा, छीन ली जिंदगी
बकौल हरमीत, काफी देर तक सिलेंडर नहीं मिल पाया, फोन पर फोन किए लेकिन मदद नहीं मिली। कुछ देर बाद वो खुद सिलेंडर लाने के लिए चले गए। दो मंजिल चढ़कर खुद कंधे पर उठाकर सिंलेडर को लाया। हरमीत ने बताया कि वॉर्ड के भीतर उन्होंने कई मरीजों के सिलेंडर खुद बदले।
टेक्निकल स्टाफ नदारद रहता था। कोई सिलेंडर चेंज करने नहीं आता था, कोई ये भी देखकर राजी नहीं था कि कहां किस मरीज के पास ऑक्सीजन की कमी है या सिलेंडर बदलना है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 8 लोगों ने कहासुनी के बाद दुकानदार को पीटा, नहीं सह पाया दर्द का ताव; गई जान
उन्होंने आगे कहा कि ऑक्सीजन के लिए भीख मांगनी पड़ती थी। मरीजों के साथ तीमारदार कोई नहीं होता, ऐसी स्थिती में जरा सोचिए मरीज कैसे रहता होगा। नर्स और डॉक्टर्स भी क्या करते एक समय पर कितनों मरीजों की देखभाल करते, दवाई देने के लिए भी केवल एक नर्स के हवाले पूरा वार्ड होता है। 13 अप्रैल को उनकी मां को वेंटिलेटर पर रखा गया और कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।
खुद भी हो गए संक्रमित
घर आने के बाद वो खुद कोरोना से संक्रमित हो गए। उनके भाई-भाभी और बच्चों समेत पूरा परिवार संक्रमित हो गया। इस बीच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी नहीं मिल रहा था, समाजसेवी सुमित शर्मा से संपर्क करने के बाद 20 मिनट के भीतर उनके पास ऑक्सीजन कन्सट्रेटर पहुंच गया और काफी दिन तक कंस्ट्रेटर के सहारे जिंदा रहे। हरमीत से सरकार से मांग की है कि सिस्टम को दूरूस्त करने की जरूरत है, जो कमियां हैं उन्हें जल्द दूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मछली को आटा डालने गए 3 बच्चे दलदल में फंसे, 2 बचे लेकिन एक डूब गया
वहीं, इस बारे में सवाल किए जाने पर आईजीएमसी के प्रिंसिपल रजनीश पठानिया ने कहा कि अप्रैल माह में ऐसी स्थिति नहीं थी। अस्पताल में स्टाफ की कमी जरूर है लेकिन कोविड वार्ड में जरूरत के हिसाब से डॉक्टर पैरा मेडिकल स्टाफ समेत अन्य स्टाफ की तैनाती की गई है। मरीजों को ठीक करने और देखभाल के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मरीज का डाइपर बदलने से लेकर खाने खिलाने,जांच करने, ऑक्सीजन देने और दवाई देने तक काफी समय लग जाता है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks