हिमाचल में एक जून से मिलेगी कर्फ्यू में ढील: खुलेंगे व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान, CM जयराम ने दिलाया भरोसा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में एक जून से मिलेगी कर्फ्यू में ढील: खुलेंगे व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान, CM जयराम ने दिलाया भरोसा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने 31 मई तक के लिए सूबे में कोविड कर्फ्यू लगा रखा है। इस सब के बीच सूबे के व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान बंद पड़े हुए हैं, जिसके चलते व्यापारियों को अच्छा-ख़ासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि 1 जून से कोविड कर्फ्यू में प्रदेश सरकार ढील देने के मूड में है और इस बात का दिलासा खुद सीएम जयराम ठाकुर ने दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में ब्लैक फंगस: घंटों चला पीड़ित महिला का ऑपरेशन, नाक-गले से सड़ी चमड़ी निकाली

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करने के बाद हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक जून से प्रदेश में सभी दुकानें खुलेंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की गई है। अब जून महीने में चरणबद्ध तरीके से दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 50 वर्षीय ने पहली मंजिल पर लगाया फंदा, टूट गई रस्सी; नीचे गिरा-गई जान

व्‍यापार मंडल के प्रदेश अध्‍यक्ष सोमेश शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक जून से दुकानें खोलने पर अपनी सहमति दी है। उन्होंने कहा प्रदेश व्यापार मंडल ने सरकार का पूरा सहयोग किया। राज्य में दुकानें खोलने को लेकर सरकार की ओर से एसओपी जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: साल का पहला चंद्रगहण आज: हिमाचल में नहीं दिखेगा असर, इन चार राशियों को होगा लाभ

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए 10 जिलों के अध्यक्ष सहित 50 लोगों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था। राज्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा मुख्यमंत्री का कहना था कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले इसी तरह से कम होते चले गए तो सरकार दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की इजाजत देगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: राशन डिपो में 57 रूपए महंगा मिलेगा सरसों तेल, बाजार में 190 प्रति लीटर तक बिक रहा

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के कारण संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। ऐसे में सरकार अब धीरे-धीरे राहत देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में अब 23 हजार के करीब सक्रिय मरीज हैं। कुछ समय पहले यह आंकड़ा चालीस हजार के पार हो गया था।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ