ऊना/नई दिल्ली: सऊदी अरब में दफना दिए गए हिंदू युवक की शव आखिरकार आज परिजनों को सौंप दी गई है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि आज सुबह उस भारतीय नागरिक के शव की अस्थियाँ मिल गई है, जिसकी जनवरी में सऊदी अरब में मृत्यु हो गई थी।
वाणिज्य दूतावास ने सऊदी अरब में की कार्रवाई:
बता दें कि तीन महीने पहले ऊना जिले के रहने वाले संजीव कुमार की सऊदी अरब में कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हो गई थी। संजीव वहां 23 सालों से ट्रक ड्राइवर का काम कर रहे थे। निधन के बाद संजीव को मुस्लिम बता उनके शव को दफना दिया गया था। मृत्यु के बाद अस्थियों के अवशेषों को बाझ जनरल अस्पताल, जीजान में रखा गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना नाम-पता जाने दे दी ढ़ाबे पर नौकरी; साल भर काम किया और अचानक मर गया
संजीव की पत्नी अंजू शर्मा ने पति का शव सऊदी से वापस लाने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय में मामला जाने के बाद विदेश मंत्रालय सक्रिय हुआ और शव वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हुई। भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा जीजान क्षेत्र में कानूनी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई और अब एमईए के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की सुबह शव मिला है।
अदालत ने कहा- राहत की बात:
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अदालत को यह भी बताया गया किआमतौर पर एक भारतीय नागरिक की मृत्यु के बारे में सूचित किया जाता है और शव को दफनाया नहीं जाता है, जब तक कि वाणिज्य दूतावास द्वारा एक एनओसी जारी नहीं की जाती है। अधिकारियों ने अदालत से कहा कि, हालांकि, COVID-19 प्रोटोकॉल के कारण संजीव के शव को भारतीय वाणिज्य दूतावास को बताए बिना दफनाया गया था।
यह भी पढ़ें: गुरु के नाम पर कलंक निकला हिमाचली कोच; प्रदेश का मान बढ़ाने गई बेटी की लूटी आबरू
अदालत को बताया गया कि संजीव कुमार की अस्थियों के अवशेषों को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में लेकर आया जा रहा है। न्यायमूर्ति प्रथिभा एम सिंह ने अधिकारियों द्वारा कुमार अस्थि को भारत में लेन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, यह अदालत के लिए भी बहुत राहत की बात है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks