हिमाचल: क्या-क्या दिन दिखाएगा कोरोना; बहन को फूंकनी पड़ी भाई की चिता, 33 साल में ही छोड़ गया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: क्या-क्या दिन दिखाएगा कोरोना; बहन को फूंकनी पड़ी भाई की चिता, 33 साल में ही छोड़ गया

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे में रोजाना दर्जनों लोगों की जान जा रही है। वहीं, यह महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है और सूबे क लोगों को ऐसे ऐसे दिन दिखला रही है। जिसकी उन्होंने कभी कल्पना तक नहीं की होगी। ताजा मामला हमीरपुर जिले से सामने आया है। 

जहां पर जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत अणु कलां के रहने वाले एक 33 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। युवक की चिता को उसकी बहन ने मुखाग्नि दी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली बेटी की आबरू लूटने वाले दोनों दरिंदे अरेस्ट: एक की उम्र 22 तो एक है 39 साल का

मिली जानकारी के अनुसार युवक और उसकी पत्नी व छोटा बेटा चार मई को सोनीपत से अपने घर आए थे। कोरोना जांच में तीनों पॉजिटिव पाए गए थे। युवक पिछले कुछ समय से कोविड अस्पताल हमीरपुर में भर्ती था, लेकिन तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए नेरचौक अस्पताल रेफर किया गया था। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सीमेंट मिक्सर प्लांट में फंसा महिला का हाथ, बाजू कटी- मदद को आगे आए SDM

पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिन्हास राजू ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद प्रशासन की मदद से युवक का शव लाने के लिए यहां से गाड़ी नेरचौक भेजी गई। 

अंतिम संस्कार के लिए वह खुद मौके पर मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने पूरा योगदान दिया, मगर सबसे विचलित करने वाली बात यह रही कि लोगों का सहयोग अभी भी नहीं मिल पा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ