हिमाचल: पिता के साथ खेत गया बेटा; अचानक से हुई उल्टी के बाद नीचे गिरा, चली गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पिता के साथ खेत गया बेटा; अचानक से हुई उल्टी के बाद नीचे गिरा, चली गई जान



चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा जिले के सलूणी उपमंडल के कैला गांव में पेश आया। मृतक युवक की पहचान जगदीश कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी गांव कैला व पंचायत ब्याना के रूप में हुई है। 

बताया गया कि बुधवार सवेरे कैला गांव का जगदीश कुमार अपने पिता के संग खेतों में काम करने और पशु चराने के लिए जा रहा था। जगदीश चंद घर से कुछ दूरी तय करने उपरांत रास्ते में उल्टी करने लगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ मामले में तेज हुई जांच, मजिस्ट्रेट के सामने पीडिता का बयान दर्ज

उल्टी करने के बाद फिर खेत की ओर चल पड़ा। थोड़ी दूर आगे जाकर उल्टी करते समय रास्ते से नीचे गिर पड़ा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पिता भेड़-बकरियों को छोड़कर उसके पास पहुंचा। इस दौरान आसपास के लोग भी वहां इकट्ठे हो गए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में ऐसे थमेगा संक्रमण: सड़क किनारे फेंक दिए खाली सिरिंज, स्वास्थ्य विभाग ने उठाया

इस पर परिजन तुरंत उसे उठाकर उपचार के लिए सीएचसी सलूणी ले आए। जहां मौजूद चिकित्सक ने जगदीश कुमार को मृत घोषित करार दे दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना की इत्ल्ला रपट रोजनामचे में डालकर विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस की सारी गुटबाजी के पीछे CM कैंडिडेट पद का लालच तो नहीं! यहां समझें समीकरण

पुलिस को दिए ब्यान में मृतक के पिता ने कहा है कि वह डिग्री कालेज चंबा में द्धितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों कालेज में छुट्टियां होने के चलते घर पर ही था। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाया। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने उपरांत मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इसकी पुष्टि डीएसपी शेर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीआरसीपी की धारा 174 के तहत रपट दर्ज की है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ