हमीरपुर: भोरंज उपमंडल से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक मजदूर की घर लौटे वक़्त रास्ते में अचानक से ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गैंगरेप: कमरे में ले जाकर लूटी इज्जत, मारा भी; पुलिस ने किया अरेस्ट
बता दे कि मजदूर की पहचान धमरोल गाँव निवासी हरि दास के 47 वर्षीय पुत्र वीरी सिंह उर्फ काकू के रूप में हुई है। वह ककरोट गांव में लेंटर पड़ने पर मजदूरी के लिए गया था। काम अधूरा ही था लेकिन उसे महसूस हुआ कि उसकी याबियत ठीक नहीं है । वहां उसने तबियत ठीक न होने की बात कहकर अकेले ही घर के लिए निकल गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: महामारी ने छीन लिए माता-पिता तो प्रशासन आया आगे, DC देवश्वेता का शानदार कदम
लगभग 100 मीटर आगे जाने पर ही वह चक्कर खाकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे रास्ते में मृत अवस्था में देखा तो तुरंत भोरंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों का बयान दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। उक्त मजदूर अपने पीछे एक बेटी व पत्नी को छोड़ गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks