सिरमौर: कोरोना कर्फ्यू के बीच परिवारों में आपसी विवाद की भी घटनाएं बढ़ती जा रही है। ताजा मामला पांवटा साहिब उपमंडल के मिश्रवाला का है, जहां जेठानी से झगड़े के बाद देवरानी ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली।
तनावग्रस्त होकर खाया सल्फास:
मिली जानकारी के अनुसार आरिफ की पत्नी रेशमा (22 वर्ष) का पिछले काफी दिनों से अपनी बड़ी जेठानी से झगड़ा चल रहा था। दोनों का परिवार एक ही घर में रहता था। जिस वजह से विवाद भी आए दिन होता ही रहता था। बुधवार को भी दोनों के बीच काफी कहासुनी के बाद जमकर विवाद हुआ। परिजनों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचली सैनिक की संदिग्ध हालत में गई जान: घर से ड्यूटी के लिए निकला था पडोसी राज्य में मिला
हालांकि, इस बार की विवाद में जेठानी ने रेशमा को काफी ताना दिया जिससे वह काफी तनाव में चली गई और अपने कमरे में जाकर सल्फास निगल लिया। कुछ देर बाद जब परिजन उसके कमरे में गए तो उसके गंभीर हालत को देखने के बाद तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के तीन नेताओं ने दिखाया बड़ा दिल: कोरोना मरीजों के लिए दीं 5 एम्बुलेंस
अस्पताल प्रशासन की तरफ से मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks