लेकिन इस दौरान शयादा होई ऐसा दिन बीत रहा हो जब सूबे के किसी ना किसी जिले से सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाने की खबर ना सामने आई हो। इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: NHPC की टनल धंसने वाले मामले रेस्क्यू पूरा, 4 मजदूरों की गई जान, एक सुरक्षित निकाला
बतौर रिपोर्ट्स, यहां स्थित बमसन तहसील टौणीदेवी की गवारड़ू पंचायत में एक शादी समारोह था, जिसकी परमिशन प्रशासन से 22 मई की मिली हुई थी तथा सिर्फ 20 लोगों ही शामिल हो सकते थे लेकिन आयोजकों ने 21 मई को भी धाम का आयोजन करने के साथ ही घर में रिश्तेदार इत्यादि बुला लिए थे।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड ने किया ब्यूटीशियन का रेप, अप्राकृतिक सेक्स का आरोप
वहीं, इस बारे में जैसे ही प्रशासन को जानकारी मिली तो बमसन तहसीलदार डॉ आशीष शर्मा, बीडीओ टौणीदेवी वीरेंद्र कौशल व टौणीदेवी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उसके बाद शादी वाले घर में जो आयोजन चल रहा था उसे बंद करवाया तथा आयोजकों को 5 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks