हिमाचली युवक हुआ ताउते तूफान में लापता: मर्चेंट नेवी में करता है जॉब, घर पर पसरा मातम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचली युवक हुआ ताउते तूफान में लापता: मर्चेंट नेवी में करता है जॉब, घर पर पसरा मातम

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला से सटे घरोह के झिकड़ गांव का 37 वर्षीय युवा पवन कटोच कर्नाटक के मेंगलोर में हुए भारी तूफान में लापता हो गया है। पवन की अपने परिजनों से 14 मई को अंतिम बार बात हुई थी। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला है। 

परिजन ने लगाई मदद की गुहार:

पवन के लापता होने की खबर से परिजन के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। अब परिजनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति से मदद की गुहार लगाई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना मास्क वाले स्कूटी चालाक को रोका तो पुलिस पर चढ़ा दी गाड़ी, कई मीटर घसीटा-वर्दी फटी

पवन कटोच मर्चेंट नेवी में ड्राइवर था। बेंगलुरू में कार्यरत था। पिछले दिनों हुए भारी तूफान के बाद से वह लापता है। पवन के पिता जगरूप कटोच ने बताया कि 14 मई को अंतिम बार उससे बात हुई थी। 15 मई को सुबह 10 से 11 बजे के बीच अचानक इस तूफान के चलते पवन जिस जहाज में था, वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और अब उनकी परिजनों को कोई सूचना नहीं मिल रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली सैनिक की संदिग्ध हालत में गई जान: घर से ड्यूटी के लिए निकला था पडोसी राज्य में मिला

पवन के माता-पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे भी हैं। अब उनके परिजन सरकार और प्रशासन से सहायता की गुहार लगा रहे हैं। अभी तक उनके कोई खबर नहीं मिल पाई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ