डॉनल्ड ट्रंप और अमिताभ बच्चन आ रहे हैं शिमला! विक्रमादित्य सिंह ने दिखाया ई-पास

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

डॉनल्ड ट्रंप और अमिताभ बच्चन आ रहे हैं शिमला! विक्रमादित्य सिंह ने दिखाया ई-पास

शिमला: कोविड के दौरान हिमाचल प्रदेश में ई-पास अनिवार्य है। सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी सभी जानकारी सबमिट करने के बाद ई-पास के लिए रजिस्ट्रेशन होती है। इस ई-पास में भी धांधली सामने आई है। 


दरअसल, हिमाचल आने के लिए अमिताभ बच्चन और डॉनल्ड ट्रम्प का ई पास जारी हुआ है। डॉनल्ड ट्रंप चंडीगढ़ से हिमाचल के शिमला आना चाहते हैं। इस बाबत उन्होंने पास बनवाया है जिसका क्रमांक है HP-2563825.
इसी तरह अमिताभ बच्चन का पास भी चंडीगढ़ से शिमला आने के लिए बना है। पास क्रमांक है HP-2563287. स्पष्ट है कि दोनों पास फर्जी तरीके से बनाए गए हैं।
बता दें कि शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन और डॉनल्ड ट्रम्प के ई-पास की फ़ोटो साझा की है। उन्होंने इस फर्जीवाड़ा को लेकर सरकार पर हमला भी बोला है।




विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अब डॉनल्ड ट्रम्प और अमिताभ बच्चन के e-pass भी बनाएँ जा रहें हैं हिमाचल में, फिर भक्त मित्र कहते हैं सरकार को कमियों को ना उठाओ। हम हमेशा सही को सही, और ग़लत को ग़लत कहने में विश्वास रखते हैं, सरकार अच्छा कार्य करेगी हम समर्थन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ