लेकिन अब इस शायरी को हिमाचल प्रदेश के शराब तस्करों ने अपना मूल मंत्र बनाकर शराब तस्करी करने का काम शुरू किया है। जिसमें वो स्कूटी पे डब्बा और डब्बे में शराब के पाउच छिपाकर इस तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब का फ्रॉड: ईंट भट्ठे में लेबर दिलाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे साढे तीन लाख
इन नशा माफियाओं द्वारा सूबे में लगे कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। ताजा मामला ऊना जिले से सामना आया है, जहां पर इसी नए नवेले तरीके से शराब तस्करी करते हुए एक शख्स को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी इंचार्ज संतोषगढ़ ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड नंबर-8 में पहुंचे, जहां पर राहुल शर्मा को शराब बेचते हुए काबू किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू में भी नहीं थम रही नशा तस्करी- चरस के साथ दबोचे 3 युवक, कार व बाइक जब्त
पुलिस ने पाया कि व्यक्ति अपनी स्कूटी को गली में खड़ी करके शराब बेच रहा था। शराब को व्यक्ति ने प्लास्टिक के डिब्बे में पाउच बनाकर रखा हुआ था। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था, जिस पर चौकी इंचार्ज राम लाल ने व्यक्ति को स्कूटी सहित काबू किया।
डिब्बे में 40 पाउच थे। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks