हिमाचल में कोरोना के बीच भूकंप: इस जिले में डोली धरती- घरों से बाहर निकले लोग

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कोरोना के बीच भूकंप: इस जिले में डोली धरती- घरों से बाहर निकले लोग

चंबा। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच अब सूबे के लोगों को प्रकृति भी झटके देने लगी है। ताजा अपडेट सूबे के चंबा जिले से सामने आई है। यहां आज दोपहर करीब 3 बजकर 5 मिनट पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। 

यह भी पढ़ें: PNB के खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, बैंक ने घटा दिए ये चार्ज होगा फायदा-

इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

गुरुवार दोपहर के समय आए इन भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि इससे पहले भी चंबा के अलावा लाहुल-स्पीति व बिलासपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ