यह भी पढ़ें: CM जयराम की अध्यक्षता में कल होगी कैबिनेट: बढ़ेगा कर्फ्यू या मिलेगी छूट, यहां समझें
शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल सरकार 15 जून के बाद 12वीं कक्षा की परीक्षा लेने की तैयारी में है। इसे लेकर विभाग की ओर से पहले ही सभी तैयारियां कर ली गई हैं। संबंधित सामग्री भी परीक्षा केंद्रों में भिजवा दी गई है। रविवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ सीबीएससी बोर्ड व राज्यों से संबंधित शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं करवाने को लेकर हुई वर्चुअल बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं करवाने को तैयार है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानवता शर्मसार: कहीं चारपाई से नीचे उतारने के लिए नहीं आया कोई, कहीं डंडे से बांधा शव
उन्होंने आगे कहा कि इसको लेकर प्रदेश में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 जून के बाद प्रदेश सरकार कभी भी यह परीक्षाएं करवा सकती है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षाएं होंगी। पहले परीक्षा केंद्रों में 50 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नियुक्त किया जाता था लेकिन इस बार 20 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नियुक्त किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बोलेरो-कैम्पर की टक्कर में दो की गई जान; पिता-बेटी ने लगा दी छलांग, बच गए दोनों
शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को अवगत करवाया कि हिमाचल में 12वीं कक्षा का एक पेपर ले लिया गया था। इसके बाद राज्य में कोरोना महामारी के कारण स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते यह परीक्षा रद्द करवा दी गई थी, ऐसे में स्थिति सामान्य होने पर 12वीं कक्षा की शेष परीक्षाएं ली जा सकती हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की यह वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक यूनियन प्रधान के 30 वर्षीय भतीजे की कार ट्रक से भिड़ी, जिसने भी देखा दहल गया
बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रकाश जावड़ेकर के अलावा 2 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। इस बैठक में हिमाचल के शिक्षा मंत्री ने पेपर करवाने को लेकर अपने सुझाव भी दिए। उन्होंने केंद्र की ओर से जारी ऑप्शन बी पर अपनी सहमति जताई है। इसके तहत यह परीक्षाएं 90 मिनट की करवाने, 15-15 दिन के गैप में पेपर करवाने, मेजर सब्जैक्ट के पेपर देने व माइनर सब्जैक्ट की असैसमैंट देने पर सहमति दी गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट: अलर्ट जारी, जानें हफ्ते भर कैसा रहेगा मौसम
वहीं, अधिकतर राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने ऑप्शन बी पर ही अपनी सहमति जताई है। ऑप्शन ए में 3 घंटे की परीक्षाएं करवाने को कहा जा रहा था, जिस पर सभी शिक्षा मंत्रियों ने अपनी आपत्ति दर्ज की है। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बोर्ड के मुताबिक यदि परिस्थितियां अनुकूल हुईं तो 15-20 जून के मध्य 12वीं की परीक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी। 10 जून तक डेटशीट जारी करने के प्रयास होंगे। परीक्षार्थी परीक्षा के लिए तैयारी बरकरार रखें।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks