कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड ने 30 साल की ब्यूटीशियन से रेप किया, करता था अप्राकृतिक सेक्स!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड ने 30 साल की ब्यूटीशियन से रेप किया, करता था अप्राकृतिक सेक्स!

मुंबई। हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड पर एक ब्यूटीशियन द्वारा उसका रेप व आप्राकृतिक सेक्स करने और धोखा देने का आरोप लगाने के बाद मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 

बकौल महिला, उसने शादी का झांसा देकर रेप किया। पुलिस के अनुसार, अप्रैल में उसने पारिवारिक इमरजेंसी बताकर ब्यूटीशियन से 50,000 रूपए लेकर कर्नाटक में अपने गृहनगर गया था।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी में चल रही थी धाम और डीजे तभी आ गए SDM-DSP, दूल्हे का पिता हुआ अरेस्ट- मिली बेल

मामला बुधवार रात दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी पर भारतीय दंड कानून सहित धारा 376, 377, और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है। ब्यूटीशियन ने अपने बयान में बताया कि 8 साल पहले वह आरोपी के संपर्क में आई थी। पिछले साल जून में आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद हेगड़े ने उसका रेप किया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल वीडियो वायरल: महिला प्रधान ने खोली कोविड सेंटर की पोल, हाल देख आएगी शर्म

इधर, जब कंगना की टीम से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि हेगड़े लंबे समय से छुट्टी पर चल रहा है। उन्हें इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। विक्टिम की दोस्त दिव्‍या कोटियान ने आरोपी 9 साल से कंगना का पर्सनल बॉडीगार्ड है। 

अभी भी उनके लिए काम करता है। मेरी दोस्‍त से उसकी 8 साल की जान-पहचान है। दोनों का एक साल से अफेयर भी था। शादी के नाम पर उसने मेरी दोस्‍त को धोखा दिया और नाजायज संबंध बनाकर रखे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीछे उतरी पिकअप और नीचे जा गिरी, 2 महिलाओं की गई जान, 4 पहुंचे अस्पताल

बकौल दिव्‍या कोटियान, ज्‍यादातर टाइम वह शूट पर रहता था। मुंबई आने पर मेरी दोस्‍त के यहां ही रुकता था। दोस्‍त के साथ गोली और ड्रग्‍स लेकर अननैचुरल यौन संबंध भी बनाता था। बातचीत में दिव्‍या ने आपबीती भी साझा की। उन्होंने बताया, मैं भी छेड़छाड़ की शिकार रही हूं। 

पिछले साल मैंने भी गणेश आचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पर अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैं तो डीसीपी सर से लेकर गृहमंत्री अनिल देशमुख तक से मिली थी, लेकिन अब तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ