यह भी पढ़ें: हिमाचल: सीमेंट मिक्सर प्लांट में फंसा महिला का हाथ, बाजू कटी- मदद को आगे आए SDM
आरोपियों की पहचान करसोग के 39 वर्षीय तानी राम और ननखड़ी के 22 वर्षीय दिनेश के रूप में हुई है। इस बारे में रामपुर उपमंडल के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की ने रामपुर थाने में दी शिकायत में बताया था कि 16 मई को उसका परिचित और उसका एक अन्य दोस्त उसे धोखे से किराए के एक कमरे में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बेरहम कोरोना: चोट लगने पर आस्पताल आया बच्चा निकला पॉजिटिव, चली गई जान
बड़ी मुश्किल से वहां से बच निकलने के बाद घर आकर उसने परिजनों को आपबीती से अवगत करवाया। बीते दिन पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कुमारसेन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामपुर के DSP चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks