साल का पहला चंद्रगहण कल: हिमाचल में नहीं दिखेगा असर, इन चार राशियों को होगा लाभ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

साल का पहला चंद्रगहण कल: हिमाचल में नहीं दिखेगा असर, इन चार राशियों को होगा लाभ

शिमला। साल का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। मिथुन, कन्या, मकर, मीन  राशि के लिए काफी लाभदायक है, जबकि मेष व वृषभ, कर्क, तुला, धनु राशि के लिए मानसिक तनावपूर्ण व समस्यापूर्ण रहेगा। 

लंबे समय के बाद पहली बार ऐसा संयोग बना है जब चंद्रग्रहण दोपहर के समय लगेगा। इसके साथ ही बुध पूर्णिमा भी इसी दिन रहेगी और ग्रहण दोपहर बाद 4:30 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण का हिमाचल प्रदेश में कोई भी असर नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: SBI ग्राहकों को बड़ा झटकाः ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा और भी चार्जेज बढ़े

इस चंद्र ग्रहण को उपछायता ग्रहण माना जा रहा है। इसके चलते न तो ग्रहण से पहले कोई सूतक लगेगा और न ही ग्रहण के दौरान होने वाला पूजा-पाठ और दान मान्य होगा। यह ग्रहण आम समय की तरह रहेगा। जिसमें हर प्रकार के पूजा पाठ से लेकर शुभ कार्य किए जा सकेंगे। 

चंद्रग्रहण भारतीय समय मुताबिक दो बजकर 17 मिनट पर आरंभ होगा और शाम सात बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। 26 मई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में होगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल का आत्मनिर्भर दूल्हा: सिंगल मैन बारात लेकर पहुंचा- शादी की और दुल्हन ले आया

वहीं बुद्ध पूर्णिमा की पूजा शाम 4:30 बजे तक की जा सकती है। इसमें भगवान नारायण की पूजा होगी। भगवान नारायण की पूजा गंगाजल से लेकर दूध तक हो सकती है। इसके अलावा उन्हें तुलसी, खीरा, ककड़ी का चढ़ावा चढ़ाया जा सकता है और उनके नाम का दान-पुण्य भी किया जा सकेगा। 

बुद्ध पूर्णिमा में किए गए शुभ कार्य फलदायी होते है। इसके साथ ही ग्रहण का कोई भी असर हिमाचल में नहीं रहेगा। पूर्णिमा के नाम पर ज्यादा से ज्यादा बेहतर काम करना चाहिए। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ