पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह हो रहे बिलकुल फिट: जानें कबतक IGMC से छुट्टी मिलेगी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह हो रहे बिलकुल फिट: जानें कबतक IGMC से छुट्टी मिलेगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 6 बार सीएम रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य से जुडी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल ‫ IGMC शिमला में अपना इलाज करा रहे पूर्व सीएम की तबियत में काफी तेजी से सुधार हुआ है और अब वे पूरी तरह से फिट हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिमचलवासी कैसे झेलेंगे डबल अटैक: महामारी से हाहाकार पर महंगाई की मार, जानें कितना रेट बढ़ा

बताया जा रहा है कि अस्पताल में चिकित्सक उन्हें अभी दो से तीन दिनों तक अस्पताल में अपनी निगरानी में रखेंगे। इसके बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ रजनीश पठानिया ने बताया कि वीरभद्र सिंह की हालत में सुधार है। 

कोरोना से रिकवर होकर चंडीगढ़ से लौटने के बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ  के चलते आईजीएमसी अस्पताल लाया गया था। प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी अस्पताल जाकर पूर्व सीएम से मुलाक़ात कर उनका कुशलक्षेम जाना था। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ