हिमाचल में गज़ब का फ्रॉड: ईंट भट्ठे में लेबर दिलाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे साढे तीन लाख

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में गज़ब का फ्रॉड: ईंट भट्ठे में लेबर दिलाने के नाम पर व्यक्ति से ठगे साढे तीन लाख

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से जुडी हुई एक लाखों रूपए के फ्रॉड की खबर सामने आ रही है। बतौर रिपोर्ट्स, ईट भट्टा में लेबर देने के नाम पर ऊना के एक व्यक्ति से करीब साढ़े तीन लाख रुपए की ठगी हुई है।

बताया गया कि भट्ठा मालिक ने अब झारखंड के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू में भी नहीं थम रही नशा तस्करी- चरस के साथ दबोचे 3 युवक, कार व बाइक जब्त

पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में राकेश पुरी निवासी आदर्श नगर ने बताया कि गोवर्धन साहू निवासी झारखंड़ने ईंट भट्ठा पर लेबर उपलब्ध करवाने की एवज 3,45,300 रुपए ले लिए। 

कुछ पैसे नकद दिए तो बैंक अकाउंट में जमा करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन लाख रुपए की राशि गोवर्धन ठगी कर चला गया और ना ही कोई लेबर उपलब्ध करवाई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पीछे उतरी पिकअप और नीचे जा गिरी, 2 महिलाओं की गई जान, 4 पहुंचे अस्पताल

बकौल राकेश पुरी, गोवर्धन को काफी जगह ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पिछले दिन ही उसे पता चला कि गोवर्धन पंजावर में किसी के पास ईंट-भट्ठे के पास काम कर रहा है। गोवर्धन से मिलकर पैसे के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं दे पाया। 

ऐसे में राकेश पुरी ने पुलिस के पास धोखाधड़ी की शिकायत दी। एएसपी ऊना विनोद कुमारी धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ