कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले जयसिंहपुर का एक बड़ा ही शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपने बुजुर्ग ससुर को जूतों और डंडों से पीटती नजर आ रही है।
वहीं, बुजुर्ग कोई आम आदमी नहीं बल्कि 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी हैं। देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले इस शख्स का हाल कुछ ऐसा हो गया है कि अब उन्हें अपने घर में ही सम्मान नहीं मिल रहा है।
अधिकारी बेटे ने भी पिता को नहीं बख्शा
इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर लोग इस बहू की निर्दयता के बारे में चर्चा कर रहे हैं और बहुत सारे बुरे भले कमेन्ट भी कर रहे हैं।
वहीं, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। वीडियो में बहू ससुर को जूते से मारती हुई साफ दिख रही है, जबकि साथ वाले घर के लोग बुजुर्ग को अपने घर ले जाते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अपनी पत्नी को बचाता रहा सेना का जवान-पीटते रहे लोग, वायरल हुआ वीडियो
बुजुर्ग का एक बेटा अधिकारी है, जो शिमला में कार्यरत है वो भी पिता को पीटते हुए देख रहा है। घटना आज जयसिंहपुर उपमंडल के तहत मझेड़ा गांव में सामने आई है। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम जयसिंहपुर पवन शर्मा व विधायक रविंद्र धीमान ने कड़ा संज्ञान लिया है।
एसडीएम पवन शर्मा ने बताया कि जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से उनके पास पहुंचा तो उन्होंने डीएसपी बैजनाथ से तुरंत फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया CM जयराम को फोन, बोले- हरसंभव मदद मिलेगी
डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने बताया पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उधर जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने भी इस घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा एक तो बुजुर्ग और स्वतंत्रता सेनानी से इस तरह का व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। चाहे इस तरह का व्यवहार करने वाले उनके घर के सदस्य ही क्यों न हों।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks