नई दिल्ली: कोरोना काल में पंजाब नेशनल बैंक अपने खाताधारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर ले कर आया है। बता दें कि PNB ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए डोरस्टेप सर्विस चार्ज को कम करने का फैसला लिया है। बैंक ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ग्राहकों को दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचाल का दरिंदा ताऊ: 7 साल की भतीजी के साथ करना चाहा गंदा काम, हुआ अरेस्ट
बता दें कि अब PNB ग्राहकों को Doorstep Banking के जरिये कैश मंगवाने के लिए केवल 50 रुपये ही देने होंगे। पहले कैश घर मंगवाने के लिए 60-100 रुपये तक लगते थे। वहीं महामारी के दौर में अगर आप घर से बाहर नहीं निकल पा रहे और आपको कैश की जरूरत है तो आप घर बैठे कैश भी मंगवा सकते हैं। लगभग सभी बैंक यह सुविधा दे रहें है। हालांकि, इस सर्विस के लिए बैंक की ओर से चार्ज लिया जाता है।
Announcement 📢
— Punjab National Bank (@pnbindia) May 20, 2021
In view of the Pandemic, cash withdrawal service through Doorstep Banking has been reduced to Rs 50. For more information, log on to: https://t.co/wArxNqERSM
Now stay in & stay safe! pic.twitter.com/lh0IJhxITA
Doorstep बैंकिंग के लिए कैसे करें रजिस्टर-
अगर आप भी PNB की डोर स्टेप बैंकिंग सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले रजिस्टर्ड होना पड़ेगा। ध्यान रहे कि आपके बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
जानें रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस-
- रजिस्टर करने के लिए आप Toll-Free नंबर 1800-10-37-188 या 1800-12-13-721 पर कॉल कर सकते हैं।
- लैपटॉप पर www.psbdsb.in पर जाकर भी खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
- मोबाइल में DSB मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके भी आप खुद को इस सर्विस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
- मोबाइल ऐप पर लॉग-इन करें और अपनी बैंक डिटेल्स को सेलेक्ट करें, जिसके बाद आपके पास वैलिडेशन के लिए एक OTP आएगा, इसके बाद OTP दर्ज करें। जब वैलिडेशन पूरा हो जाएगा तब ऐप पर बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, खाताधारक का नाम, अकाउंट टाइप और ब्रांच नाम आएगा।
अधिकतम 10,000 रु. मंगवा सकते हैं-
बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक का ग्राहक DSB ऐप / वेब पोर्टल का उपयोग करके या टोल फ्री नंबर पर कॉल करके नकद निकासी सेवा बुक कर सकता है। रियल टाइम कैश निकासी मिलेगी। इसके लिए ग्राहक का बैंक खाता या तो आधार या डेबिट कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। प्रति लेनदेन की सीमा न्यूनतम रु. 1,000 रुपये और अधिकतम रु. 10,000 रुपये है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks