![]() |
| फाइल फोटो |
शिमला। हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों के अलग-अलग जिलों में शिक्षकों की भर्तियों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in या tribal.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्तियां एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में रिक्त पड़े पदों पर की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार शिक्षकों के कुल 3479 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
आवेदन से पहले पढ़ें नोटिफिकेशन
इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आईसीजी की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जानें पर उसे रद्द भी किया जा सकता हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में पॉजिटिविटी रेट की छलांग: कई जिलों में जीवनरक्षक दवाओं का संकट
इन पदों पर होगी भर्तियां
- ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) - 1944 पद
- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) - 1244 पद
- प्रिंसिपल - 175 पद
- वाइस प्रिंसिपल - 116
शैक्षणिक योग्यता: प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीजी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं टीजीटी पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी उम्र 35 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
इतनी मिलेगी सैलरी
- पीजीटी - लेवल 8 (47600- 151100)
- टीजीटी - लेवल 7 (44900 – 142400)
- प्रिंसिपल - लेवल 12 (78800 –209200)
- वाइस प्रिंसिपल - लेवल 10 (56100- 177500)
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 1 अप्रैल 2021
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 31 मई 2021
यहां देखें नोटिफिकेशन
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks