सावधान! गूगल पे भी नहीं है सेफ; हिमाचली ट्रक ड्राइवर के खाते से उड़े लाखों

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

सावधान! गूगल पे भी नहीं है सेफ; हिमाचली ट्रक ड्राइवर के खाते से उड़े लाखों

सोलन: गुगल कंपनी की सिक्योरिटी की वजह से सबके दिमाग में ये अवधारणा बनी हुई है कि गुगल है तो सब सेफ है। लेकिन प्रदेश में एक मामला ऐसा सामने आया है जिसने गुगल की सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। अगर गुगल इतना ही सेफ है तो आखिर कैसे किसी व्यक्ति का गुगल खाता हैक होकर लाखों का चूना लग सकता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना-बढ़ी बेरोजगारी: फंदे से झूल गया 30 वर्षीय युवक, नहीं थम रहे परिवार के आंसू

मामला सोलन जिले से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति के गुगल पे एप को हैक कर लाखों रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस में मामाला दर्ज करा दिया है। बता दें कि सोलन जिले में स्थित ढांग टपरियां के रहने वाले दलीप सिंह के पुत्र संत सिंह का खाता हैक कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर लिया गया है। पीड़ित को पैसे निकलने का पता तब चला जब उसे किसी को पेमेंट करनी थी लेकिन खाता में बैलेंस शून्य बताया गया। खाताधारक को गूगलपे से 3.62 लाख का चूना लगा है। 

नहीं आया पैसा कटने का कोई मेसेज:

खाते की स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला 21 मार्च से ही उसके गूगल पे से कोई हैकर धीरे-धीरे पैसे निकाल रहा था। हैरानी की बात है कि संत सिंह के फोन पर कोई मेसेज नहीं आया। उसे इसका पता सात मई को चला जब वह बैंक गया और राशि निकालनी चाही तो पता लगा कि उसके खाते से 3,62,000 रूपए की राशि विभिन्न तारीखों को गूगलपे से निकाली गई है।

यह भी पढ़ें: देवभूमि फिर शर्मसार: साल भर से पिता लूट रहा था बेटी की आबरू; छोड़कर जा चुकी है पत्नी

बैंक खाते में और भी पैसा होने के कारण उसने तुरंत ही अपना खाता बंद करवा दिया। पीड़ित ने इस बाबत बद्दी थाने में शिकायत की है। शिकायत में संत सिंह ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता है और उसकी अपनी गाड़ियां हैं। उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक की बद्दी शाखा में है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अपनों ने छोड़ा साथ तो कांग्रेस MLA बने सहारा, अंतिम संस्कार कराने पहुंचे श्मशान

वह तेल डलवाने और ड्राइवरों के पैसे देने के लिए गूगलपे का ही प्रयोग करता है। वहीं जब संत सिंह सात मई को  बैंक से पैसे निकलवाने गया तो पता चला कि खाते में पर्याप्त राशि नहीं है। वहीं, एएसपी नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है और पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ