कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन: यहां जानें सबकुछ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन: यहां जानें सबकुछ

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अब कहा है कि कोरोना मरीज पूरी तरह रिकवर होने के 3 महीने बाद वैक्सील लगा सकते हैं। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिश पर यह फैसला लिया है। ऐसे में इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कोरोना टीकाकरण के लिए क्या नई गाइडलाइन जारी हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा स्वीकार किए गए NEGVAC की नई सिफारिशें-

  • NEGVAC की नई सिफारिशों के अनुसार, बीमारी से उबरने के बाद COVID19 टीकाकरण को 3 महीने के लिए टाल दिया जाएगा
  • यदि पहली खुराक के बाद COVID से संक्रमित हो, तो दूसरी खुराक को COVID-19 बीमारी से ठीक होने के बाद 3 महीने के लिए टाल दिया जाएगा
  • सभी स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए COVID-19 टीकाकरण की सिफारिश की गई
  • COVID19 टीकाकरण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) द्वारा वैक्सीन प्राप्तकर्ताओं की कोई स्क्रीनिंग नहीं

बता दें कि कोरोना होने पर वैक्सीन कब लगवानी है पहली डोज लेने के बाद कोरोना हो गया तो क्या करना है इसको लेकर लोगों में मन में काफी शंकाएं थीं जिन्हें दूर करने का प्रयास किया गया है। गाइडलाइन में कहा गया है कि वैक्सीन लगाने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के तीन नेताओं ने दिखाया बड़ा दिल: कोरोना मरीजों के लिए दीं 5 एम्बुलेंस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजकर कहा है कि वह इसका संज्ञान लें। साथ ही इसे प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाएं। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ